पश्चिम बंगाल : मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में गर्भवती की मौत पर बवाल, BJP का प्रदर्शन, TMC ने लगाया राजनीति का आरोप

West Bengal News : पश्चिम बंगाल के मिदनापुर मेडिकल कॉलेज (Midnapore Medical Collage) एवं अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
भाजपा का कहना है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला की जान गई, जो एक गंभीर मामला है। प्रदर्शन के दौरान पार्टी ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए।
इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा पर पलटवार किया। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है और स्वास्थ्य प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। भाजपा और माकपा को इस पर राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है। इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।"
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं इस मामले को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।
.webp)
