18 दिन की अंतरिक्ष यात्रा हुई पूरी : ड्रैगन कैप्सूल से बाहर आए Shubhanshu Shukla, पीएम मोदी ने जताई खुशी, बोले- धरती पर...

Shubhanshu Shukla Return : भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) विज़िटर बने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिनों की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा के बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। जैसे ही वह ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकले, देशभर में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला की वापसी पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, क्योंकि वह अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन– गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।
I join the nation in welcoming Group Captain Shubhanshu Shukla as he returns to Earth from his historic mission to Space. As India’s first astronaut to have visited International Space Station, he has inspired a billion dreams through his dedication, courage and pioneering…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2025
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी दी बधाई
केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इसे भारत के लिए गौरव का पल बताया। उन्होंने कहा, भारत ने अंतरिक्ष अनुसंधान में स्थायी जगह बना ली है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की वापसी न केवल वैज्ञानिक उपलब्धि है, बल्कि यह दर्शाता है कि अब भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में अग्रणी प्रयोगों की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है।”
उन्होंने यह भी कहा कि शुभांशु द्वारा अंतरिक्ष में किए गए वैज्ञानिक प्रयोग न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे।
क्यों है यह मिशन खास?
-
शुभांशु शुक्ला भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिशन के तहत अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया।
-
इस यात्रा में उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण प्रयोग और अवलोकन किए।
-
यह मिशन भारत के आगामी गगनयान प्रोग्राम के लिए प्रेरणा और अनुभव का महत्वपूर्ण आधार बनेगा।