1. Home
  2. राष्ट्रीय

SIR Form : BLO ने आपका फॉर्म सबमिट किया या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

BLO

 SIR Form : देश के 9 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के बीच लाखों लोगों ने अपने एन्यूमरेशन फॉर्म भरवा लिए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या BLO द्वारा आपका फॉर्म सही तरीके से सबमिट किया गया है या नहीं। अच्छी खबर यह है कि अब आप यह जानकारी अपने मोबाइल से ही कुछ सेकेंड में पता कर सकते हैं। चुनाव आयोग की डिजिटल प्रणाली इस पूरी प्रक्रिया को बेहद आसान बना देती है।

क्या होता है एन्यूमरेशन फॉर्म?

एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाता सूची के अपडेट और सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज है।
इस फॉर्म के जरिए:

  • BLO घर-घर जाकर नागरिकों की जानकारी अपडेट करते हैं।

  • मतदाता सूची से गलत प्रविष्टियों को हटाया जाता है।

  • यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई योग्य मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

आने वाले चुनावों की मतदाता सूची इसी प्रक्रिया पर आधारित रहती है, इसलिए यह चरण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

मोबाइल से SIR फॉर्म का स्टेटस कैसे चेक करें?

अगर आपने BLO को फॉर्म दे दिया है, तो उसकी स्थिति फोन पर ऐसे जांच सकते हैं:

  1. अपने ब्राउज़र में Sarkari CSC खोजें और वेबसाइट खोलें।

  2. ‘सरकारी काम’ सेक्शन में SIR फॉर्म का विकल्प मिलेगा।

  3. नए यूजर को पहले मोबाइल नंबर, ईमेल और कैप्चा दर्ज कर रजिस्टर करना होगा।

  4. लॉगिन करने के बाद Fill Enumeration Form पर क्लिक करें।

  5. अपना राज्य चुनें और EPIC नंबर दर्ज करें।

  6. सबमिट करते ही स्क्रीन पर स्टेटस दिख जाएगा।

  • यदि संदेश आता है — “Your form has already been submitted”, तो आपका फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो चुका है।

  • अगर यह संदेश नहीं दिखता, तो फॉर्म अभी तक सबमिट नहीं हुआ है। ऐसे में आपको अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क करना चाहिए।

अगर BLO नहीं आए हैं, तो ऑनलाइन फॉर्म ऐसे भरें

अगर आपके घर BLO नहीं पहुंचे हैं, तो फॉर्म ऑनलाइन भी भरा जा सकता है:

  1. voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  2. Special Intensive Revision–2026 सेक्शन में लॉगिन करें।

  3. EPIC नंबर, मोबाइल या ईमेल आईडी से प्रवेश कर सकते हैं।

  4. राज्य चुनें और EPIC नंबर दर्ज करें।

  5. आपकी वोटर जानकारी और संबंधित BLO की डिटेल स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  6. आवश्यक जानकारियां चेक करें—

    • नाम

    • सीरियल नंबर

    • पार्ट नंबर

    • विधानसभा/लोकसभा क्षेत्र

  7. मोबाइल पर OTP वेरिफिकेशन पूरा करें।

  8. आधार नंबर दर्ज कर अंतिम सत्यापन करें।

फॉर्म सबमिट होते ही SIR 2026 Receiver Slip मिल जाती है, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना चाहिए।