Smabhal Vilonece : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, संभल हिंसा में मृतकों के परिजनों को देंगे पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद

Smabhal Vilonece : संभल हिंसा (Smabhal Vilonece) को लेकर राजनीतिक दलों का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इसी बीच इस हिंसा में मारे गए पांच लोगों के परिजनों को समाजवादी पार्टी ने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। सपा सांसद रुचि वीरा के अनुसार, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की मदद देने का वादा किया है। यह राशि जल्द ही पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।
सरकार से बड़ी आर्थिक मदद की मांग
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। 24 नवंबर को मस्जिद सर्वे के दौरान हुई इस हिंसा में पांच लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए। घायलों में डिप्टी एसपी भी शामिल हैं, जिन्हें गोली लगने से चोट आई थी। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, और इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है।
बता दें कि, शनिवार सुबह प्रशासन ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के घरों के बाहर पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी। सपा का एक प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने वाला था, लेकिन इससे पहले ही नेताओं के घरों के बाहर पुलिस ने पहरा लगा दिया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts
.webp)
