1. Home
  2. राष्ट्रीय

South Africa : महाभियोग के बाद राष्ट्रपति यून सुक येओल गिरफ्तार, मार्शल लॉ ने बढ़ाया राजनीतिक संकट

South Africa : महाभियोग के बाद राष्ट्रपति यून सुक येओल गिरफ्तार, मार्शल लॉ ने बढ़ाया राजनीतिक संकट

सियोल। दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति यून सुक येओल की गिरफ्तारी ने देश में राजनीतिक भूचाल ला दिया है। 3 दिसंबर को मार्शल लॉ की घोषणा के बाद देशभर में अस्थिरता का माहौल बन गया था। इसके बाद 14 दिसंबर को सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया, जिसके बाद आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

सुबह-सुबह करीब 3,000 पुलिसकर्मियों और भ्रष्टाचार विरोधी जांचकर्ताओं ने उनके आवास पर छापा मारा। इस दौरान उनके समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच तीखी झड़पें हुईं। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। यून सुक येओल की गिरफ्तारी पर उनके वकीलों ने आरोप लगाया कि यह कदम पूरी तरह अवैध और अपमानजनक है।

यून सुक येओल के खिलाफ मार्शल लॉ की घोषणा और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। यह मामला दक्षिण कोरिया के संवैधानिक न्यायालय में लंबित है, जो महाभियोग की वैधता और यून को स्थायी रूप से पद से हटाने पर विचार कर रहा है।

दक्षिण कोरिया, जो एशिया के सबसे मजबूत लोकतंत्रों में से एक माना जाता है, अब अभूतपूर्व राजनीतिक संकट का सामना कर रहा है। इस घटना ने देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।