SpaDeX Mission: ISRO ने रचा इतिहास, New Year से पहले की स्पैडेक्स मिशन की सफल लॉन्चिंग

SpaDeX Mission launching: भारत ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पैडेक्स मिशन के तहत 30 दिसंबर 2024 को एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी रॉकेट के माध्यम से इस मिशन का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग (SpaDeX Mission) की।
सफल लॉन्च के बाद इसरो ने कहा...
ISRO ने इसे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण कदम बताया। एजेंसी ने बताया, "स्पैडेक्स का छोटा आकार और हल्का वजन इसे और भी चुनौतीपूर्ण बनाता है, क्योंकि यह दो बड़े अंतरिक्ष यानों की डॉकिंग की तुलना में कहीं अधिक सूक्ष्मता और सटीकता की मांग करता है। यह मिशन पृथ्वी से बिना जीएनएसएस सहायता के चंद्रयान-4 जैसे भविष्य के चंद्र मिशनों के लिए जरूरी ऑटोनोमस डॉकिंग की शुरुआत करेगा।"
इसरो ने यह भी कहा कि "स्पैडेक्स मिशन का उद्देश्य कक्षीय डॉकिंग में भारत की क्षमताओं को स्थापित करना है, जो भविष्य में मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों और उपग्रह सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण तकनीक साबित होगी।" हालांकि, इस मिशन की लॉन्चिंग पहले 30 दिसंबर को रात 9:58 बजे निर्धारित थी, लेकिन कुछ देर बाद इसे रात 10 बजे के लिए स्थगित कर दिया गया, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया।
अब भारत, चीन, रूस और अमेरिका जैसे देशों के साथ इस विशेष सूची में शामिल हो गया है, जो अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का सफल प्रदर्शन कर चुके हैं। 'स्पेस डॉकिंग' तकनीक का मतलब है अंतरिक्ष में दो यानों को जोड़ना, जो मानव को एक यान से दूसरे यान में भेजने में सक्षम बनाती है।
.webp)
