1. Home
  2. राष्ट्रीय

HMPV के बीच भारत के इस राज्य में अब 'टकला वायरस' की एंट्री! अचानक से तीन दिनों के भीतर गंजे हो रहे लोग

HMPV के बीच भारत के इस राज्य में अब 'टकला वायरस' की एंट्री! अचानक से तीन दिनों के भीतर गंजे हो रहे लोग

Takala Virus : HMPV वायरस के बढ़ते मामलों से लोग डरे हुए है, इसी बीच महाराष्ट्र के बुलढाणा (buldhana) जिले में एक रहस्यमय बीमारी ने दस्तक दी है। अचानक से लोग बाल झड़ने और गंजेपन का शिकार हो रहे हैं। तीन गांवों में इस घटना से दहशत का माहौल है। आइए जानते है कि क्या है ये नई बला, जो लोगों को गंजा बना दे रही है।

HMPV के बीच भारत के इस राज्य में अब 'टकला वायरस' की एंट्री! अचानक से तीन दिनों के भीतर गंजे हो रहे लोग

तीन गांवों में बाल झड़ने की समस्या

बुलढाणा जिले के बोंडगांव, कालवाड़ और हिंगना गांवों में लगभग 30-40 लोगों ने शिकायत की है कि उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं। इस समस्या से पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी प्रभावित हो रहे हैं। कुछ मामलों में लोगों के बाल कुछ ही दिनों में पूरी तरह से झड़ गए हैं, जिससे जिले में चिंता और भय बढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग की जांच शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों का दौरा किया। टीम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी स्थिति का आकलन किया और पानी व त्वचा के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसका बाल झड़ने का सिलसिला पिछले रविवार से शुरू हुआ। उसने अपने झड़े हुए बाल एक बैग में संभालकर रखे हैं।

HMPV के बीच भारत के इस राज्य में अब 'टकला वायरस' की एंट्री! अचानक से तीन दिनों के भीतर गंजे हो रहे लोग

बाल झड़ने के कारणों की पड़ताल

एक युवक ने बताया कि पिछले 10 दिनों से उसके सिर के बाल तेजी से झड़ रहे हैं। यहां तक कि दाढ़ी के बाल भी गिरने लगे हैं। कुछ लोगों ने समस्या बढ़ने के कारण अपना सिर मुंडवा लिया है। जांच टीम में शामिल त्वचा रोग विशेषज्ञ ने बताया कि गांवों के पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

HMPV के बीच भारत के इस राज्य में अब 'टकला वायरस' की एंट्री! अचानक से तीन दिनों के भीतर गंजे हो रहे लोग

जिला स्वास्थ्य अधिकारी अमोल गीते ने बताया कि प्राथमिक जांच में करीब 99% मामलों में सिर की त्वचा पर फंगल संक्रमण पाया गया है, जो बाल झड़ने का प्रमुख कारण हो सकता है। उन्होंने कहा कि पानी में भारी धातुओं की उपस्थिति का भी परीक्षण किया जाएगा, क्योंकि ये फंगल संक्रमण को बढ़ावा दे सकती हैं। इसके अलावा, कुछ मरीजों की त्वचा के नमूने माइक्रोस्कोपिक जांच के लिए अकोला मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। पानी के नमूनों की जांच और बायोप्सी रिपोर्ट अगले 2-3 दिनों में आने की उम्मीद है।

नतीजे का इंतजार

फिलहाल बाल झड़ने के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस रहस्यमय समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं।

HMPV के बीच भारत के इस राज्य में अब 'टकला वायरस' की एंट्री! अचानक से तीन दिनों के भीतर गंजे हो रहे लोग