Tamilnadu: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, छह की मौत

चेन्नई। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सत्तूर क्षेत्र में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें छह कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो धमाके की तीव्रता के कारण पूरी तरह नष्ट हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के कारणों की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है।
बता दें कि विरुधुनगर जिला पटाखा फैक्ट्रियों में हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पिछले वर्ष एक बड़े हादसे के बाद पटाखा उद्योग में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके, सुरक्षा उपायों की अनदेखी के चलते इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
.webp)
