रिश्ते में प्यार और भरोसा न हो...कमला पसंद कंपनी के मालिक की बहू ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट छोड़ा

कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर चौरसिया के परिवार से जुड़ी एक बड़ी दुखद खबर सामने आई है। उनकी बहू दीप्ति चौरसिया ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें किसी पर भी प्रत्यक्ष रूप से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हालांकि, नोट में दीप्ति ने रिश्तों में प्यार और भरोसे का उल्लेख करते हुए गहरी व्यथा व्यक्त की है।
2010 में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, दीप्ति की शादी वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से हुई थी। दंपति का एक 14 वर्षीय बेटा है।
सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट में दीप्ति ने लिखा है कि, यदि प्यार और भरोसा किसी रिश्ते में नहीं है, तो फिर ऐसे रिश्ते में रहने और जीने की वजह क्या है। हालांकि, उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
चुन्नी से लटककर दी जान
पुलिस के अनुसार, दीप्ति ने चुन्नी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
दीप्ति का पोस्टमार्टम आज सफदरजंग अस्पताल में किया जाएगा, जिसके लिए डॉक्टरों का एक विशेष पैनल बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दीप्ति की मानसिक स्थिति तथा गृह परिस्थितियों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
.webp)
