Tirupati Balaji Temple Stampede : तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ से चार की मौत, 150 से ज्यादा घायल

Tirupati Balaji Temple Stampede : आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार रात करीब 9:30 बजे वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास भगदड़ (Tirupati Balaji Temple Stampede) मच गई। इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और 150 से ज्यादा श्रद्धालु घायल बताए जा रहे है।
हादसा तब हुआ जब काउंटर के पास चार हजार से ज्यादा श्रद्धालु कतार में खड़े थे। अचानक श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार लगाने के लिए कहा गया। आगे बढ़ने की होड़ में अफरा-तफरी मच गई, और लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए। इससे कुछ लोगों को दम घुटने का शिकार होना पड़ा। मल्लिका नाम की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना के बाद अधिकारियों से फोन पर स्थिति की जानकारी ली है।
जिस द्वार पर यह हादसा हुआ, उसे 10 जनवरी को खोला जाना था। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव ने जानकारी दी थी कि 10 से 19 जनवरी तक वैकुंठ एकादशी के दौरान वैकुंठ द्वार दर्शन के लिए खोले जाएंगे, और इसके लिए लोग टोकन लेने के लिए लाइन में लगे थे।
.webp)
