Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें....

1. काशी को पीएम मोदी की भेंट, 3,880 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के बाद यह उनका पहला दौरा है। मेंहदीगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे और करीब 3,880 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
2.तहव्वुर राणा एनआईए की 18 दिन की हिरासत में, 26/11 हमले की जांच तेज
पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर राणा को 18 दिनों की एनआईए हिरासत में भेजा है। एजेंसी उससे आतंकी साजिशों को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
3.मौसम की मार: ओलावृष्टि और बिजली गिरने से 49 की मौत
पश्चिम विक्षोभ के चलते यूपी, बिहार और हरियाणा में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने कहर बरपाया। सिर्फ उत्तर प्रदेश में 23 और बिहार में 25 लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने 12 अप्रैल तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
4. ट्रंप का टैक्स बिल मुश्किल से हुआ पास
अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कर कटौती वाला विधेयक पास कर दिया है। बिल को 216 वोटों से स्वीकृति मिली, जबकि 214 सांसदों ने विरोध किया।
5.न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, स्पेनिश पर्यटक परिवार के छह लोगों की मौत
हडसन नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एक स्पेनिश परिवार के छह सदस्य मारे गए। हादसा मैनहट्टन के पास हुआ, और राहत टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
6.वक्फ कानून को लेकर भाजपा का जागरूकता अभियान शुरू
विपक्ष के आरोपों और भ्रांतियों का जवाब देने के लिए भाजपा 20 अप्रैल से 25 मई तक देशभर में ‘वक्फ जनजागरण अभियान’ चलाएगी, जिसमें वक्फ कानून की वास्तविकताओं को बताया जाएगा।
7.उत्तराखंड में नई शराब दुकानों पर लगी रोक, सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में नई शराब दुकानों के खुलने पर तत्काल रोक लगा दी है। उन्हें इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
8.महंगाई से राहत की उम्मीद, खुदरा दर पांच साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच सकती है
मार्च में खुदरा महंगाई दर 3.47% रहने की संभावना है, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे कम होगी। इसका कारण खाद्य वस्तुओं के दामों में गिरावट है।
9. जावेद अख्तर को मिलेगा नामदेव समष्टि सम्मान
मुंबई में होने वाले समष्टि कला एवं साहित्य महोत्सव में प्रसिद्ध गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को नामदेव ढसाल समष्टि पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
10. चिन्नास्वामी में दिल्ली ने दी बैंगलुरु को पटखनी, आरसीबी की लगातार हार
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद साझेदारी से दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को उसके घर में छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी को अब तक पांच में दो हार झेलनी पड़ी है।
.webp)
