1. Home
  2. राष्ट्रीय

Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें...

Top 10

📰 Top 10 News (12 मई 2025)

1. भारत-पाक संघर्ष के बाद सीजफायर, कुछ ही घंटों में तोड़ा वादा

पहलगाम हमले के बाद 80 घंटे के तनाव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी, लेकिन पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में उल्लंघन कर दिया। भारतीय सेना ने सख्त जवाब दिया। आज DGMO स्तर की बातचीत प्रस्तावित है।

2. छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत

रायपुर-बालोद बाजार रोड पर ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की जान चली गई, जबकि 12 घायल हो गए। यह हादसा सारागांव के पास हुआ।

3. तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, भारत के कई राज्यों में असर

11 मई की रात 2:41 बजे तिब्बत में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत के पूर्वोत्तर राज्यों तक महसूस किया गया। फिलहाल किसी जान-माल की क्षति की खबर नहीं है।

4. जम्मू में पाक गोलाबारी में BSF जवान शहीद

आरएस पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में घायल BSF कांस्टेबल दीपक चिमंगखम ने दम तोड़ दिया। सोमवार को उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी जाएगी।

5. मौसम का मिजाज बदल रहा: उत्तर भारत में तूफान, पूर्वी भारत में लू का कहर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल समेत उत्तर-पश्चिम भारत में दो दिन तक बारिश और तूफान की संभावना है। वहीं, बिहार और पूर्वी भारत में 15 मई तक लू का प्रकोप रहेगा।

6. दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी, उड़ानों के समय में हो सकता है बदलाव

दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम के चलते कुछ फ्लाइट्स के शेड्यूल में बदलाव की संभावना जताई गई है।

7. भारत-यूरोपीय संघ के बीच एफटीए वार्ता का अगला दौर शुरू

भारत और EU के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बातचीत का नया चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसका मकसद टैरिफ विवाद के बीच समझौते को जल्द अंतिम रूप देना है।

8. ऑपरेशन सिंदूर में भारत का दमदार प्रदर्शन: अमेरिकी विशेषज्ञ की तारीफ

अमेरिका के रक्षा विशेषज्ञ जॉन स्पेंसर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की वायु सुरक्षा प्रणाली की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की चीनी तकनीक से लैस सुरक्षा को नाकाम कर दिया।

9. IPL 2025 फिर से शुरू, फाइनल के लिए नया शहर तय हो सकता है

भारत-पाक तनाव के चलते स्थगित हुए IPL 2025 का शेष सत्र 16 या 17 मई से शुरू हो सकता है। फाइनल मैच कोलकाता के अलावा किसी अन्य शहर में आयोजित हो सकता है।

10. जेलेंस्की को उम्मीद, रूस से युद्धविराम की संभावना

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वह रूस से पूर्ण या अस्थायी युद्धविराम की उम्मीद कर रहे हैं और इसके लिए तुर्किये में पुतिन से मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं।