1. Home
  2. राष्ट्रीय

Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें...

Top news

19 मई 2025 : आज की टॉप 10 बड़ी खबरें 

 1. जो बाइडन प्रोस्टेट कैंसर से पीड़ित

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन को प्रोस्टेट कैंसर का आक्रामक रूप बताया गया है। बीमारी उनकी हड्डियों तक फैल चुकी है। मूत्र संबंधी शिकायतों के बाद जांच में कैंसर की पुष्टि हुई।

 2. विदेश मंत्री एस. जयशंकर की तीन देशों की यात्रा

विदेश मंत्री एस जयशंकर 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की यात्रा पर हैं। वह आपसी सहयोग और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

 3. उत्तर भारत में अभी तक भीषण गर्मी नहीं

हालांकि मई आधा बीत चुका है, पर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अब तक असामान्य रूप से कम गर्मी दर्ज की गई है। दिल्ली, राजस्थान और जम्मू संभाग में कहीं-कहीं लू का असर जारी है।

 4. हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग 19 मई दोपहर 12 बजे से IRCTC वेबसाइट पर शुरू हो गई है। यात्रा अवधि 25 मई से 22 जून तक तय है।

 5. मुंबई में दो परिवारों के बीच झगड़ा, तीन की मौत

मुंबई के बोरीवली इलाके में झुग्गी बस्ती में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश खूनी झगड़े में बदल गई। इस झड़प में तीन लोगों की मौत और चार घायल हुए।

 6. पुंछ में आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने पुंछ में 18 संदिग्ध आतंकियों व सहयोगियों के घरों पर छापेमारी की। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामान और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए।

 7. भारत भेजेगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

भारत पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को उजागर करने के लिए विभिन्न देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। विदेश सचिव सांसदों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पाक के खिलाफ सबूतों से अवगत कराएंगे।

 

 पुर्तगाल चुनाव: फिर बन सकती है अल्पमत सरकार

पुर्तगाल में हुए चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार, राजनीतिक स्थिति और अधिक बंटी हुई दिख रही है। डेमोक्रेटिक अलायंस को 29–34% और चेगा (हार्ड-राइट) को 20–24% वोट मिलने की संभावना।

 9. इस्राइल-हमास के बीच समझौते की संभावना

इस्राइली प्रतिनिधि कतर में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत कर रहे हैं। अमेरिका के विशेष दूत के प्रस्ताव पर विचार हो रहा है।

 

10. भारत-ईयू में द्विचरणीय FTA पर सहमति

भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को दो चरणों में लागू करने पर सहमति जताई है। 11वें दौर की वार्ता 16 मई को पूरी हुई।