Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें....

📰 Top 10 News : पढ़ें आज की टॉप 10 बड़ी खबरें
-
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: दो की मौत, पांच घायल
अमेरिका की फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत और पांच घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज तल्लाहासी मेमोरियल हेल्थकेयर में जारी है। -
अमेरिका में मोस्ट वांटेड आतंकी हैप्पी पासिया गिरफ्तार
आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिकी इमिग्रेशन विभाग ने पकड़ा। वह पंजाब में हुए 14 आतंकी हमलों में शामिल था और उस पर ₹5 लाख का इनाम था। -
ट्रंप और मेलोनी की व्यापारिक साझेदारी पर चर्चा, यूरोप-अमेरिका टैरिफ विवाद पर उम्मीद
अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक तनावों के बीच ट्रंप और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने भरोसे और समाधान की उम्मीद जताई है। -
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराया
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने 29वीं बार चेज़ करते हुए जीत हासिल की। यह टीम की इस सीजन में तीसरी जीत है। -
छठ पर दिल्ली में बदली-बदली नजर आएगी यमुना, PM मोदी की अध्यक्षता में योजना तय
यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार के लिए नई तकनीकों के उपयोग और मास्टर प्लान में एकीकरण की योजना बनाई गई। -
World Heritage Day: पुराना किला में साउंड एंड लाइट शो 5 साल से बंद
दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में पिछले पांच वर्षों से साउंड एंड लाइट शो बंद पड़ा है। अब तक ASI से अनुमति नहीं मिल सकी है। -
दिल्ली: दूध लेने निकले किशोर की चाकू मारकर हत्या
सीलमपुर इलाके में 17 वर्षीय किशोर कुणाल की कुछ लड़कों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस जांच जारी है। -
गाजा युद्ध: हमास ने सभी इस्राइली बंधकों को रिहा करने की पेशकश की
हमास ने युद्धविराम के बदले इस्राइली बंधकों की रिहाई का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली पर आधारित है। -
वक्फ कानून विवाद: कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब तलब किया। -
बेलीज: अमेरिकी पूर्व सैनिक ने किया विमान हाईजैक, यात्री ने मार गिराया
बेलीज में एक अमेरिकी पूर्व सैनिक ने विमान हाईजैक किया, लेकिन एक यात्री द्वारा गोली मारे जाने के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई।
.webp)
