1. Home
  2. राष्ट्रीय

Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें...

Top 10

1 May 2025 – टॉप 10 बड़ी खबरें

1. प्रधानमंत्री मोदी का तीन राज्यों का दौरा शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसमें वे महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश जाएंगे। वे मुंबई में WAVES समिट का उद्घाटन करेंगे और केरल में विझिनजाम पोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

WAVES 2025 का उद्घाटन, क्रिएटर्स का महासम्मेलन

मुंबई में ‘विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES)’ की शुरुआत पीएम मोदी ने की। इस आयोजन में 90 से अधिक देश, 1,000+ क्रिएटर्स, 300+ कंपनियां और 350+ स्टार्टअप भाग ले रहे हैं।

मई में पारा चढ़ेगा, आंधी-तूफान से कुछ राहत

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मई में तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा, लेकिन बीच-बीच में आंधी-तूफान से गर्मी कुछ हद तक नियंत्रण में रह सकती है। उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

1 मई से कई आर्थिक नियमों में बदलाव

अब एटीएम से मुफ्त निकासी की सीमा के बाद 23 रुपये शुल्क देना होगा। रेलवे टिकट में वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होगा। एफडी की ब्याज दरों में भी कई बैंकों ने कटौती शुरू की है।

मई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक – छुट्टी की लिस्ट जारी

मई में कुल 11 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। इनमें रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के साथ क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। बैंक जाने से पहले राज्यवार छुट्टियों की जांच जरूर करें।

कश्मीर से काबुल, लंदन तक आतंकी हमलों में पाकिस्तान का नाम

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक बार फिर पाकिस्तान की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठे हैं। भारत के डोजियर में पाकिस्तान की आतंकी नेटवर्क से साठगांठ को उजागर किया गया है।

 7. UNSC से TRF का नाम हटवाने पर पाकिस्तान की पोल खुली

पाक विदेश मंत्री इशाक डार ने स्वीकार किया कि TRF का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के बयान से हटवाने के लिए दबाव डाला गया। TRF ने ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी।

8. बायसरन घाटी में आतंकियों की तलाश के लिए होगी 3D मैपिंग

एनआईए की टीम बायसरन घाटी की 3डी मैपिंग कर रही है ताकि वहां आतंकियों के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स का पता लगाया जा सके। टीम हाईटेक तकनीक के साथ मौके पर पहुंची।

9. अमूल ने दूध के दाम में की बढ़ोतरी

1 मई से अमूल के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले मदर डेयरी ने भी दरें बढ़ाई थीं। कीमतों में यह इजाफा देशभर में लागू किया गया है।

10. 43 साल बाद भारत से पाकिस्तान भेजी जाएंगी दो बहनें

पहलगाम हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस भेजा जा रहा है। इसी क्रम में राजौरी की दो बहनों को 43 साल बाद पाकिस्तान भेजने का आदेश मिला, जबकि उनका कहना है कि वहां अब कोई अपना नहीं बचा।