1. Home
  2. राष्ट्रीय

Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें...

Top 10

2 May 2025 – टॉप 10 बड़ी खबरें

  1. दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी और तेज बारिश
    भीषण गर्मी के बाद आज सुबह दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश ने लोगों को राहत दी। मौसम विभाग ने 70–80 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की।

  2. केदारनाथ मंदिर के कपाट विधिपूर्वक खोले गए
    शुक्रवार सुबह 7 बजे वृष लग्न में केदारनाथ मंदिर के कपाट खोले गए। हजारों श्रद्धालुओं ने कपाटोद्घाटन का दर्शन किया। पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की गई।

  3. PM मोदी आज आंध्र प्रदेश में 58,000 करोड़ की परियोजनाएं करेंगे लॉन्च
    पीएम मोदी अमरावती में विधानसभा, सचिवालय समेत 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिनकी कुल लागत ₹58,000 करोड़ है।

  4. असम पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए 14 जिलों में मतदान शुरू
    परिसीमन के बाद असम में पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुक्रवार को 14 जिलों में हो रही है। दूसरा चरण 7 मई को और नतीजे 11 मई को आएंगे।

  5. जाति जनगणना में धर्मांतरण का डेटा भी शामिल करेगी केंद्र सरकार
    केंद्र सरकार ने तय किया है कि आगामी जाति जनगणना में हिंदुओं समेत मुस्लिम व अन्य धर्मों की जातियों और आजादी के बाद हुए धर्मांतरण का डेटा भी इकट्ठा किया जाएगा।

  6. तुंगनाथ मंदिर के कपाट भी आज खुलेंगे
    चल विग्रह डोली चोपता पहुंच चुकी है और शुक्रवार सुबह 10:15 बजे तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट विधिपूर्वक खोले जाएंगे।

  7. मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को हराया, प्लेऑफ से बाहर हुई RR
    100 रन की करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए और राजस्थान को 117 पर समेटा।

  8. अमेरिका: मार्को रुबियो बने कार्यवाहक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
    राष्ट्रपति ट्रंप ने माइक वाल्ट्ज को हटाकर मार्को रुबियो को कार्यवाहक NSA नियुक्त किया। वाल्ट्ज को जल्द ही संयुक्त राष्ट्र में राजदूत के रूप में भेजा जाएगा।

  9. ईरान से तेल खरीदने पर प्रतिबंध की धमकी
    ट्रंप ने चेताया कि जो भी देश ईरान से तेल या पेट्रोकेमिकल उत्पाद खरीदेगा, उस पर अमेरिका नए प्रतिबंध लगाएगा। अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता फिर रुकी।

  10. नए पोप के चयन की प्रक्रिया शुरू, अफ्रीकी कार्डिनल दौड़ में
    पोप फ्रांसिस के निधन के बाद चर्च में अब पहले अश्वेत पोप को चुनने की चर्चा जोरों पर है। तीन अफ्रीकी कार्डिनल्स के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।