Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें...

📰 आज की 10 प्रमुख खबरें | 9 मई 2025
-
एलओसी पर लगातार गोलीबारी, पाकिस्तान ने 26 इलाकों में किया ड्रोन हमला
भारत-पाक संघर्ष के चौथे दिन पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान से लेकर गुजरात तक 26 जगहों पर ड्रोन से हमला किया। फिरोजपुर में ड्रोन विस्फोट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल। -
पाकिस्तान में भूकंप: भारत से तनाव के बीच कुदरत का कहर
शनिवार रात 1:44 बजे पाकिस्तान में रिक्टर स्केल पर 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं। -
भारत ने IMF को चेताया: पाकिस्तान कर्ज का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए कर सकता है
भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को आगाह किया कि पाकिस्तान को दिया जा रहा 1 अरब डॉलर का कर्ज सीमा पार आतंकवाद में इस्तेमाल हो सकता है। -
जम्मू से गुजरात तक भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी हमलों को किया नाकाम
भारतीय सेना ने कई ड्रोन हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम से रोका। सीमावर्ती लोग सतर्क और सशक्त, हालात पर नजर बनाए हुए हैं। -
पाकिस्तान ने कबूला: चीन की PL-15 मिसाइल से भारत पर हमला किया
पाकिस्तान ने पहली बार स्वीकारा कि उसने चीन निर्मित लंबी दूरी की PL-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का उपयोग भारत के खिलाफ किया। -
32 एयरपोर्ट बंद, फिर भी ज्यादातर हवाई सेवाएं सामान्य
भारत-पाक तनाव के चलते सुरक्षा कारणों से देशभर में 32 हवाई अड्डे 15 मई तक अस्थायी रूप से बंद। बाकी सेवाएं सामान्य रूप से जारी। -
नाइजीरिया में बंदूकधारियों का तांडव, 30 यात्रियों की हत्या
इमो राज्य में हथियारबंद हमलावरों ने 30 लोगों को गोली मार दी और 20 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया। -
उत्तराखंड में साइबर हमला रोकने को अलर्ट, STF ने साइबर कमांडो तैनात किए
साइबर हमले की आशंका के चलते उत्तराखंड में एसटीएफ ने सतर्कता बढ़ाई, विशेष टीम इंटरनेट गतिविधियों पर रख रही नजर। -
बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल, शेख हसीना की पार्टी पर प्रतिबंध की योजना
अंतरिम सरकार आवामी लीग को प्रतिबंधित करने पर विचार कर रही है, यूनुस के घर के बाहर हुआ विरोध प्रदर्शन। -
अमेरिका: नेवार्क एयरपोर्ट पर रडार फेल, 57 उड़ानें रद्द
दूसरी बार तकनीकी खराबी से हवाई यातायात बाधित, 57 उड़ानें रद्द, 300 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी।
.webp)
