Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें...

18 मई 2025 : आज की टॉप 10 बड़ी खबरें
1. ISRO मिशन में तकनीकी खराबी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के 101वें मिशन में खराबी आ गई। श्रीहरिकोटा से PSLV रॉकेट के जरिए EOS-09 उपग्रह को लॉन्च किया गया था, लेकिन कुछ मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत सामने आई।
2. भारत ने बांग्लादेश पर लगाया व्यापार प्रतिबंध
भारत ने बांग्लादेश से रेडीमेड कपड़े और प्रोसेस्ड फूड सहित अन्य उत्पादों के आयात पर कड़ा प्रतिबंध लगाया है। DGFT ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।
3. भीषण गर्मी की मार, 10 राज्यों में लू का प्रकोप
हरियाणा से लेकर मध्य भारत तक कई राज्यों में लू और तापमान 46°C तक पहुंचा। पूर्वोत्तर भारत में हालांकि प्री-मानसून बारिश हो रही है और अगले दिनों में आंधी-बारिश की संभावना है।
4. इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में 4.6 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। रात 2:50 बजे के आसपास झटके आए, हालांकि किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
5. ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद पर PAK की पोल खोलेगा भारत
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर सख्त संदेश देने के लिए 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों में भेजने का निर्णय लिया है। यह कदम 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उठाया गया है।
6. दिल्ली में पहला ब्रेन हेल्थ क्लीनिक शुरू
दिल्ली में पहला ब्रेन हेल्थ क्लीनिक शुरू किया गया है, जहां स्ट्रोक, मिर्गी, डिमेंशिया जैसे मस्तिष्क रोगों का इलाज और पुनर्वास किया जाएगा। जल्द ही यह सुविधा सभी जिलों में उपलब्ध होगी।
7. यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की पहल
डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को पुतिन और जेलेंस्की से फोन पर बातचीत करेंगे, ताकि यूक्रेन में युद्धविराम की कोशिशें की जा सकें। NATO देशों से भी करेंगे संपर्क।
8. IPL 2025: बारिश ने केकेआर का खेल बिगाड़ा
केकेआर और RCB के बीच शनिवार का IPL मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जबकि RCB टॉप पर पहुंच गई।
9. आरबीआई लाएगा ₹20 का नया नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ₹20 के महात्मा गांधी (नई) सीरीज के नोट जारी करेगा। इन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। पुराने सभी नोट भी वैध रहेंगे।
10. हॉलीवुड में अवनीत कौर की एंट्री
अभिनेत्री अवनीत कौर 'मिशन इंपॉसिबल 8' के प्रीमियर में लंदन में नजर आईं। उन्होंने रेड कार्पेट से अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं, फैंस ने खूब सराहा।
.webp)
