Top 10 News : एक क्लिक में पढ़ें सुबह की टॉप 10 खबरें...

3 May 2025 – टॉप 10 बड़ी खबरें
1. गोवा के शिरगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़, 7 की मौत, कई घायल
गोवा के शिरगांव स्थित प्रसिद्ध श्री लैराई देवी मंदिर में वार्षिक 'जात्रा' के दौरान मची भगदड़ में कम से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
2. पाकिस्तान ने लगातार 9वें दिन सीजफायर तोड़ा
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टर में बिना उकसावे के फायरिंग की। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
3. पहलगाम हमला: ISI और पाक सेना का हाथ
एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि पहलगाम आतंकी हमले में लश्कर के साथ ISI और पाकिस्तानी सेना भी शामिल थी। 20 ओवरग्राउंड वर्करों की पहचान हुई।
4. मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 8 मई तक गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दो से चार घंटे तक बारिश की संभावना है।
5. भारत की पाकिस्तान पर आर्थिक कार्रवाई
भारत ने IMF से पाकिस्तान को दिए कर्ज की समीक्षा की मांग की और FATF की ग्रे सूची में शामिल कराने की कोशिश तेज कर दी।
6. दिल्ली में टूटा 124 साल का बारिश रिकॉर्ड
दिल्ली में एक ही रात में 77 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो मई महीने में 1901 के बाद दूसरी सबसे ज्यादा है। कई इलाकों में जलभराव और हादसे हुए।
7. NEET पेपर लीक में 26 छात्र दोषी
CBI की जांच में NEET पेपर लीक मामले में 26 MBBS छात्र दोषी पाए गए, जिन्हें निलंबित किया गया। 14 छात्रों का प्रवेश भी रद्द किया गया।
8. भोपाल लव जिहाद केस में नए खुलासे
फरहान नाम के युवक पर कई शादीशुदा युवतियों को फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप है। पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।
9. इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की 'मरम्मत रेटिंग' अनिवार्य
सरकार स्मार्टफोन और टैबलेट कंपनियों के लिए 'मरम्मत योग्यता सूचकांक' पर आधारित रेटिंग देना अनिवार्य कर सकती है।
10. IPL 2025: गुजरात ने SRH को हराया
गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया।
.webp)
