1. Home
  2. राष्ट्रीय

आज की टॉप हेडलाइंस : देश-दुनिया की 17 बड़ी खबरें एक नजर में

Top news

➡️ मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर भारत लाया जा रहा – अमेरिका से विशेष विमान रवाना, देर रात पहुंचेगा; मुंबई की जेल में रखा जाएगा।
➡️ डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा ऐलान – दवाओं पर टैरिफ लगाने की योजना, कहा– इससे फार्मा कंपनियां अमेरिका लौटेंगी, भारतीय कंपनियों पर असर संभव।
➡️ इजराइली हमले में फिलिस्तीनी पत्रकार की मौत – जलते मकान से निकली चीखें; अब तक 170 पत्रकारों की जान जा चुकी है।
➡️ पाकिस्तान में मोदी समर्थक पत्रकार पर कार्रवाई – बैंक अकाउंट फ्रीज, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।
➡️ भारतीय नौसेना को मिलेंगे 26 राफेल मरीन फाइटर जेट – फ्रांस से 63 हजार करोड़ की डील, हिंद महासागर में होगी तैनाती।
➡️ ममता बनर्जी का वक्फ कानून पर विरोध – बोलीं, बंगाल में नया वक्फ कानून लागू नहीं होगा; जम्मू-कश्मीर विधानसभा में तीसरे दिन हंगामा।
➡️ RBI ने रेपो रेट घटाकर किया 6% – बैंकों से कर्ज सस्ता होने की उम्मीद, EMI घट सकती है।
➡️ गुरमीत राम रहीम को 13वीं बार मिली फरलो – 21 दिन के लिए जेल से बाहर, हनीप्रीत लेने पहुंची; डेरे से वीडियो संदेश जारी।
➡️ यूपी में गर्मी का कहर – तापमान 42° पार, काशी में गंगा की धारा सिकुड़ी; 17 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना।
➡️ मायावती का कानून व्यवस्था पर हमला – कहा, फतेहपुर जैसी हत्याएं प्रदेश को डरा रही हैं।
➡️ गोरखपुर में गूगल मैप की गड़बड़ी – कार रेलवे ट्रैक पर पहुंची, सामने आई मालगाड़ी; लोको पायलट ने समय रहते रोकी ट्रेन, RPF ने किया चालान।
➡️ अमरोहा में फर्जी बीपीएल कार्ड मामला – शमी की बहन की सास पर आरोप, मनरेगा घोटाले के बाद नई जांच शुरू।
➡️ बिजनौर में बजरंग दल नेता की हत्या का खुलासा – सौतेले भाई ने मिलाया नशा, फरसे से काट दी गर्दन; पिता और सौतेली मां भी गिरफ्तार।
➡️ बिजनौर को मिलीं 13 नई एंबुलेंस – सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, गर्भवती महिलाओं को मिलेगी मुफ्त सेवा।
➡️ मुजफ्फरनगर में रालोद पर सपा का सवाल – 'मातम के बीच मुस्लिम भर्ती क्यों?', सपा जिलाध्यक्ष बोले– कोई पार्टी छोड़कर नहीं गया।
➡️ सहारनपुर में GIS सर्वे जारी रहेगा – नगरायुक्त ने दी चेतावनी, टैक्स गड़बड़ी का प्रमाण देने पर होगी सख्त कार्रवाई।