1. Home
  2. राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' की मांग, कहा- राज्य को जंगलराज से..

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' की मांग, कहा- राज्य को जंगलराज से..

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने घोषणा की कि एनडीए गठबंधन आगामी चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा और एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य को बदहाल व्यवस्था और जंगलराज से निकालकर विकास की राह पर आगे बढ़ाया है। ऐसे में उन्हें उनके काम के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।

लालू यादव पर साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने राजद प्रमुख लालू यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी अब कोई सुनने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार को सही दिशा में ले जाने का श्रेय नीतीश कुमार को जाता है, जिन्होंने प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर जताई चिंता

मंत्री ने बिहार और देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बिहार की नहीं, बल्कि पूरे देश की चुनौती है और इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जरूरत है।

वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

गिरिराज सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी की नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता आज भी देश के लिए प्रेरणादायक है।