दिल्ली की महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये! महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित, जानें कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Mahila Samriddhi Yojana: महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना को मंजूरी देने के बाद मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने घोषणा की कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा पूरा किया जा रहा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके साथ ही एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जिसका नेतृत्व स्वयं सीएम करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी और योजना का पोर्टल शीघ्र लॉन्च किया जाएगा।
जल्द शुरू होगा पंजीकरण – वीरेंद्र सचदेवा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "महिला समृद्धि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 5100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। अब जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी और योजना को लागू किया जाएगा।"
महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर – नुपुर शर्मा
बीजेपी सांसद कमलजीत शहरावत ने कहा कि दिल्ली सरकार ने योजना के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता का आभार जताते हुए दिल्ली की महिलाओं को बधाई दी।
इस मौके पर बीजेपी से निलंबित नेता नुपुर शर्मा भी महिला मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, "महिलाएं देश की आधी आबादी हैं। उनका सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए।"
महिलाओं के विकास के प्रति प्रतिबद्धता – वनती श्रीनिवासन
बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनती श्रीनिवासन ने कहा कि, "महिलाओं का विकास केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी सरकार की प्राथमिकता है। दिल्ली की महिलाओं के लिए जो वादा किया गया था, उसे पूरा किया जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सभी योजनाओं को लागू किया जाएगा और इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी समर्थन है।"
इस महत्वपूर्ण फैसले के साथ दिल्ली की महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग की एक नई पहल शुरू हो गई है, जिससे उनका सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
.webp)
