Youtuber Jyoti Malhotra : रिसेप्शनिस्ट से टीचर और ब्लॉगर फिर बनी पाक जासूस! चौंकाने वाली है ज्योति मल्होत्रा की पूरी कहानी

Youtuber Jyoti Malhotra : हरियाणा की 33 वर्षीय यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Youtuber Jyoti Malhotra) इन दिनों सुर्खियों में है, उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान में खुलेआम घूमने और स्थानीय पुलिस की मेहमाननवाजी लेने वाली ज्योति पर आरोप है कि उसने संवेदनशील भारतीय सूचनाएं पड़ोसी देश की खुफिया एजेंसियों तक पहुंचाईं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत यह चौथी गिरफ्तारी है। फिलहाल उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आइए जानते है कि कौन है ज्योति मल्होत्रा।
Youtuber Jyoti Malhotra : जानें कौन है ज्योति मल्होत्रा
ज्योति हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की रहने वाली हैं। उनका पारिवारिक बैकग्राउंड साधारण है। उनके पिता बढ़ई का काम करते हैं और परिवार की आमदनी सीमित है। घरेलू खर्चों का बड़ा हिस्सा उनके चाचा की पेंशन से पूरा होता है। पहले ज्योति दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत थीं, जहां उन्हें करीब 20 हजार रुपये मासिक वेतन मिलता था। लेकिन लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई, जिससे उन्हें हिसार वापस लौटना पड़ा। वहीं से उन्होंने यूट्यूब पर ट्रैवल व्लॉगिंग की शुरुआत की। समय के साथ उनका चैनल लोकप्रिय हो गया और उन्होंने अपनी पहचान बना ली। अब ज्योति एक लग्जरी लाइफस्टाइल जी रही हैं और सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो चुकी हैं।

ज्योति की डिजिटल पहचान
ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ के करीब 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स। वह खुद को एक ट्रैवल व्लॉगर बताती हैं और भारत से लेकर पाकिस्तान तक के वीडियो अपने प्लेटफॉर्म पर साझा करती रही हैं।
उनके पाकिस्तान यात्रा से जुड़े वीडियो जैसे –
-
Indian Girl in Pakistan
-
Exploring Lahore
-
Visit to Katas Raj Temple
-
Luxury Bus Ride in Pakista
कैसे हुई पाकिस्तान से नजदीकी?
साल 2023 में जब ज्योति ने पाकिस्तान का वीजा लेने के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास का रुख किया, वहीं उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई। दानिश वहीं कार्यरत था और जल्द ही दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। कुछ ही समय में ज्योति को वीजा मिल गया और उसने पाकिस्तान का दौरा कर पहला वीडियो शूट किया।

शक की वजहें
ज्योति को पाकिस्तान के उन हिस्सों में जाने की भी अनुमति मिली, जो आम भारतीय नागरिकों के लिए वर्जित माने जाते हैं।
-
लाहौर की गलियों में उसकी सहज आवाजाही
-
पाकिस्तानी पुलिसकर्मियों से उसकी नजदीकियां
-
उच्चायोग की विशेष पार्टियों में उपस्थिति
इन बातों ने जांच एजेंसियों का ध्यान आकर्षित किया।
पाकिस्तान कनेक्शन के 6 किरदार
-
ज्योति मल्होत्रा: ट्रैवल यूट्यूबर, तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी।
-
अरमान (22 वर्षीय): नूंह निवासी, दानिश के संपर्क में था। पाकिस्तान में उसकी दो बुआ रहती हैं।
-
दानिश: दिल्ली स्थित पाक उच्चायोग में काम करने वाला अधिकारी, अब भारत से निष्कासित।
-
शाकिर और शहबाज राणा: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से जुड़े एजेंट, जिनसे ज्योति की पाकिस्तान में मुलाकात हुई।
-
देवेंद्र सिंह ढिल्लों: कैथल से पकड़ा गया, छह महीने से खुफिया संपर्क में था।
-
रोहतक का यूट्यूबर: एक और संदिग्ध, जो पाक उच्चायोग की पार्टी में ज्योति के साथ दिखा।

कैसे देती थी खुफिया जानकारी?
जांच में सामने आया कि ज्योति व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिये पाकिस्तान के एजेंट्स से लगातार संपर्क में थी। उसने शाकिर का नंबर ‘जट रंधावा’ के नाम से सेव कर रखा था ताकि शक न हो। कहा जा रहा है कि उसने हिसार स्थित सैन्य ठिकानों और एयरस्ट्रिप से जुड़ी जानकारी साझा की।
खास मेहमान की तरह पार्टी में शामिल
24 मार्च 2024 को ज्योति को दिल्ली स्थित पाक दूतावास में आयोजित एक विशेष समारोह में स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। वह पाक अधिकारियों से घुल-मिल रही थी और इस इवेंट का वीडियो भी अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह कुछ पाक अधिकारियों के साथ बाली ट्रिप पर भी गई थी।
.webp)
