महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक पर अखिलेश का हमला, कहा- धार्मिक आयोजन का इस्तेमाल अपनी...

लखनऊ: महाकुंभ में आयोजित योगी कैबिनेट की बैठक पर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला। उन्होंने इस बैठक को पूरी तरह राजनीतिक करार देते हुए कहा कि भाजपा महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन का इस्तेमाल अपनी राजनीतिक लाभ के लिए कर रही है।
अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि महाकुंभ राजनीति का मंच नहीं है, लेकिन भाजपा वहां भी राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रशासन और पुलिस का दुरुपयोग कर रही है, खासकर मिल्कीपुर चुनावों में।
सपा प्रमुख ने वक्फ संशोधन अधिनियम पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भाजपा वक्फ की जमीनों पर कब्जा करने की साजिश रच रही है और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा की नीतियां न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही हैं, बल्कि समाज को भी बांटने की कोशिश कर रही हैं।
.webp)
