अखिलेश यादव ने संभल हिंसा को लेकर BJP को ठहराया जिम्मेदार, प्रशासन पर लगाया भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संभल में हुई हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भाजपा के इशारे पर इस घटना को अंजाम दिया और किसी भी नेता को घटनास्थल पर जाने से रोका जा रहा है। अखिलेश ने सवाल उठाते हुए कहा, "प्रशासन क्या छिपाना चाहता है?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में पुलिस सिर्फ लोगों को फंसाने का काम कर रही है, न्याय दिलाने का नहीं।
अखिलेश यादव ने आगे कहा, "प्रशासन की भाषा देखिए, क्या लोकतंत्र में अधिकारियों को इस तरह का व्यवहार और भाषा की अनुमति दी जा सकती है?" उन्होंने यह भी आशंका जताई कि सरकार 10 तारीख तक और क्या-क्या दबाव डाल सकती है।
इस बीच, स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर गोली चलाए जाने की घटना पर भी उन्होंने दुख जताया और कहा कि इस प्रकार की घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बता दें कि संभल हिंसा को लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें और अन्य नेताओं को वहां जाने से रोक रहा है।
.webp)
