1. Home
  2. राजनीति विशेष

BJP मंत्री नितेश राणे का विवादित बयान,कहा- दुकानदार से धर्म पूछें और हनुमान चालीसा पढ़ने को कहें, फिर...

Nitesh Rana

Nitesh Rane Controversial Statement: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने शुक्रवार को एक ऐसा बयान दिया, जिसने राजनीतिक हलकों और सामाजिक मंचों पर बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को किसी भी दुकानदार से सामान खरीदने से पहले उसका धर्म पूछना चाहिए। यह बयान उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के संदर्भ में दिया।

रत्नागिरि जिले के दापोली शहर में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए राणे ने कहा,"जब आतंकवादियों ने हमला किया, तो उन्होंने मारने से पहले धर्म पूछा। ऐसे में हिंदुओं को भी खरीदारी से पहले दुकानदार का धर्म पूछना चाहिए।"

‘हनुमान चालीसा सुना नहीं पाए तो मत खरीदो सामान’

मंत्री नितेश राणे ने अपनी बात को और आगे बढ़ाते हुए कहा कि"अगर कोई व्यक्ति कहता है कि वह हिंदू है, तो उससे हनुमान चालीसा पढ़ने के लिए कहो। अगर वह नहीं पढ़ पाए, तो समझो कुछ गड़बड़ है और उससे कोई चीज न खरीदो।"

उन्होंने हिंदू संगठनों से इस दिशा में आवाज उठाने की अपील भी की।

धर्म पूछकर दी गई थी मौत, पहलगाम हमले का हवाला

यह बयान उस दर्दनाक आतंकी हमले के बाद सामने आया है, जिसमें कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया था। आतंकियों ने कथित तौर पर लोगों से उनका धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा, और जो इसे न पढ़ सके, उन्हें गोली मार दी। इस हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए, जो अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने आए थे।