1. Home
  2. राजनीति विशेष

20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा CM का शपथ ग्रहण : तैयारियां जोरों पर, आतिशी ने कसा तंज, बोली- BJP के पास दिल्ली की सरकार...


नई दिल्ली | दिल्ली के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को शाम 4:30 बजे रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।

बीजेपी की अहम बैठक आज

शपथ ग्रहण और सरकार गठन को लेकर आज शाम बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में विधायक दल की बैठक की तारीख और समय तय किया जाएगा। बैठक में विनोद तावड़े, तरुण चुग, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। साथ ही, सीटिंग अरेंजमेंट और आमंत्रित मेहमानों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी

बीजेपी ने 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद पूर्ण बहुमत हासिल कर दिल्ली में सरकार बनाने का रास्ता साफ किया।

  • 70 सीटों में से बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं
  • आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा
  • विपक्षी दल अब शपथ ग्रहण में हो रही देरी पर सवाल उठा रहे हैं

आतिशी का बीजेपी पर तंज

दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा"चुनाव के नतीजे आए 10 दिन हो गए, लेकिन जनता को अब तक नई सरकार का इंतजार है। बीजेपी के पास दिल्ली की सरकार चलाने के लिए मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है।"

सीएम पद के लिए संभावित चेहरे

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री पद की रेस में कई दावेदारों के नाम चर्चा में हैं

  • प्रवेश वर्मा: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
  • विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय भी सीएम पद की दौड़ में शामिल हैं।
  • पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय के नाम भी सुर्खियों में हैं।

बीजेपी के भीतर भी चर्चा चल रही है कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ की तरह दिल्ली में भी किसी नए चेहरे को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है