Delhi Assembly Election 2025 : कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट

Delhi Assembly Election 2025 Congress Candidate List : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने अपनी तीसरी सूची जारी करते हुए 15 और उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सूची में एक सीट पर उम्मीदवार भी बदला गया है।
Delhi Assembly Election 2025 : जानें किसे कहां से उतारा मैदान में
कांग्रेस ने मुंडका सीट पर धर्मपाल लाकड़ा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा, किरारी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (अजा) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा और जनकपुरी से हरबनी कौर को मैदान में उतारा है। इसके अलावा, विकासपुरी से जीतेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुष्मा याद, पालम से मांगे राम और आरके पुरम से विशेष टोकस के नाम की घोषणा की गई है।
कांग्रेस ने ओखला सीट पर अरीबा खान को टिकट दिया है, जबकि विश्वास नगर से राजीव चौधरी, गांधी नगर से कमल अरोड़ा, शाहदरा से जगजीत सिंह और घोंडा से भीष्म शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।
गोकुलपुर सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बदल लिया है। प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट दिया गया है। ओखला सीट पर पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद की बेटी अरीबा खान को भी टिकट मिला है। कांग्रेस की तीसरी सूची में दो महिलाओं को भी मौका दिया गया है।
कांग्रेस ने अब तक अपनी तीन सूची में 62 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पहले दो सूचियों में 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे, जबकि तीसरी सूची में 15 और उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। अब केवल 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही अगली सूची भी जारी की जा सकती है।
.webp)
