1. Home
  2. राजनीति विशेष

देश की राजधानी दिल्ली में होगा 2025 का पहला सियासी दंगल, जानें इस साल किन-किन राज्यों में होंगे चुनाव और उपचुनाव?


साल 2025 का आगाज हो चुका है, और इसके साथ ही सियासी हलचल भी तेज हो गई है। इस साल पहला सियासी मुकाबला देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है, जिसकी तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों (Delhi Assembly Election 2025) पर एक साथ चुनाव होंगे। मतदान 5 फरवरी को होगा और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 जनवरी तक की जाएगी।

दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव भी होंगे। आइए जानते हैं 2025 में कहां-कहां विधानसभा चुनाव और उपचुनाव हो सकते हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में होगा 2025 का पहला सियासी दंगल, जानें इस साल किन-किन राज्यों में होंगे चुनाव और उपचुनाव?

दिल्ली के बाद बिहार का सियासी मुकाबला

दिल्ली चुनाव के बाद देश की नजर बिहार पर होगी, जहां अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं, और चुनाव दो से तीन चरणों में संपन्न हो सकते हैं। बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज हो चुकी है, और सभी पार्टियां वोटर्स को लुभाने के लिए अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम कर रही हैं। 2020 में यहां तीन चरणों में चुनाव हुए थे, जिसमें एनडीए ने 125 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी।

देश की राजधानी दिल्ली में होगा 2025 का पहला सियासी दंगल, जानें इस साल किन-किन राज्यों में होंगे चुनाव और उपचुनाव?

कई राज्यों में उपचुनाव होंगे

विधानसभा चुनाव के साथ-साथ इस साल कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव भी होंगे। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट इस समय सबसे चर्चित है, जो अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा क्षेत्र में आती है। यहां पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने जीत हासिल की थी। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर, गुजरात, केरल और तमिलनाडु की कुछ विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे।

देश की राजधानी दिल्ली में होगा 2025 का पहला सियासी दंगल, जानें इस साल किन-किन राज्यों में होंगे चुनाव और उपचुनाव?

पश्चिम बंगाल में भी हो सकता है उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट पर भी इस साल उपचुनाव हो सकता है। इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के नेता हाजी नुरुल इस्लाम सांसद थे, जिनका 25 सितंबर 2024 को निधन हो गया। इसके कारण यह सीट खाली हो गई है, और चुनाव आयोग इस सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।

देश की राजधानी दिल्ली में होगा 2025 का पहला सियासी दंगल, जानें इस साल किन-किन राज्यों में होंगे चुनाव और उपचुनाव?