Delhi Assembly Election 2025 : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इस नेता पर खेला दांव

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सीएम आतिशी के खिलाफ उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। नई दिल्ली सीट से प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कालकाजी सीट पर रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।
आप के बागी नेताओं को मिला मौका
‘आप’ से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए नेताओं को भी टिकट दिया गया है। कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
बीजेपी ने विभिन्न प्रमुख सीटों पर निम्नलिखित उम्मीदवार उतारे हैं:
- आदर्श नगर: राज कुमार भाटिया
- बादली: दीपक चौधरी
- नई दिल्ली: प्रवेश वर्मा
- कालकाजी: रमेश बिधूड़ी
- बिजवासन: कैलाश गहलोत
- मालवीय नगर: सतीश उपाध्याय
- गांधीनगर: अरविंदर सिंह लवली
- मंगोलपुरी: राजकुमार चौहान
- रोहिणी: विजेंद्र गुप्ता
- करोल बाग: दुष्यंत गौतम
- राजौरी गार्डन: मनजिंदर सिंह सिरसा
- जनकपुरी: आशीष सूद
अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित
- रिठाला: कुलवंत राणा
- नांगलोई डाट: मनोज शौकीन
- मंगोलपुरी (अजा): राजकुमार चौहान
- शालीमार बाग: रेखा गुप्ता
- मॉडल टाउन: अशोक गोयल
- पटेल नगर: राजकुमार आनंद
- जंगपुरा: सरदार तरविंदर सिंह मारवाह
- आरके पुरम: अनिल शर्मा
- महरौली: गजेंद्र यादव
- छतरपुर: करतार सिंह तंवर
- अंबेडकर नगर: खुशीराम चुनार
- बदरपुर: नारायण दत्त शर्मा
- पटपड़गंज: रवींद्र सिंह नेगी
- विश्वास नगर: ओम प्रकाश शर्मा
- कृष्णा नगर: अनिल गोयल
- सीमापुरी (अजा): कुमारी रिंकू
- रोहतास नगर: जितेंद्र महाजन
- घोंडा: अजय महावर
महिलाओं को भी मिली जगह
बीजेपी की इस सूची में महिलाओं को भी जगह दी गई है। शालीमार बाग सीट से रेखा गुप्ता और सीमापुरी (एससी) सीट से कुमारी रिंकू को उम्मीदवार बनाया गया है।
दूसरे दलों के नेताओं को भी मिला टिकट
बीजेपी ने अन्य दलों से आए नेताओं को भी टिकट दिया है। इनमें करतार सिंह तंवर, राजकुमार चौहान, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली जैसे नाम शामिल हैं।
.webp)
