1. Home
  2. राजनीति विशेष

Delhi Assembly Election 2025 : केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कहा- पिछले 10 साल में...

Delhi Assembly Election 2025 : केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कहा- पिछले 10 साल में...

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजधानी में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आप सरकार पर निशाना साधने के कुछ ही घंटों बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली में मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है और उनकी सरकार ने पिछले 10 साल में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया।

'PM मोदी ने दिल्ली वालों को दी गालियां': केजरीवाल

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार को अपशब्द कहे। उन्होंने कहा, "2015 में दिल्ली की जनता ने दो सरकारें चुनीं—केंद्र में भाजपा और दिल्ली में AAP तब से लेकर अब तक भाजपा ने एक भी ऐसा काम नहीं किया जो जनता के लिए लाभदायक हो।"

Delhi Assembly Election 2025 : केजरीवाल का BJP पर तीखा हमला, कहा- पिछले 10 साल में...

2020 के वादों पर उठाए सवाल

केजरीवाल ने भाजपा के 2020 के चुनावी वादों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 2022 तक सभी को पक्के मकान देने का वादा किया था। "पांच साल में केवल 4700 मकान बनाए गए, जबकि दिल्ली में 4 लाख झुग्गियां हैं और 15 लाख लोगों को मकान चाहिए। इस रफ्तार से लगता है कि भाजपा ने 200 साल का संकल्प पत्र बनाया है," उन्होंने तंज कसा।

'झुग्गियां तोड़कर गरीबों को किया बेघर'


केजरीवाल ने भाजपा पर झुग्गियां तोड़कर लोगों को बेघर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "पिछले पांच साल में भाजपा ने 2,78,796 लोगों को बेघर कर दिया। इनके नेता झुग्गियों में जाकर सोते हैं और कुछ दिनों बाद उन्हीं झुग्गियों को तोड़ देते हैं। ये गरीबों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।"

'दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमराई'


उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बेहद खराब है। "अमित शाह के पास दिल्ली की समस्याओं पर ध्यान देने का समय नहीं है।"

राजनीतिक बयानबाजी हुई तेज


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले दोनों पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। एक ओर भाजपा आप सरकार को 'आपदा' बता रही है, तो दूसरी ओर केजरीवाल भाजपा को 'गरीबों का दुश्मन' कहकर घेर रहे हैं।