Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र में तीसरी बार ‘फडणवीस सरकार’, पीएम मोदी की मौजूदगी में ली मुख्यमंत्री की शपथ

Devendra Fadnavis : महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच गुरुवार को महायुति गठबंधन ने अपनी नई सरकार का गठन किया। दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही, शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार को दो डिप्टी सीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई।
राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह फडणवीस का तीसरा कार्यकाल है। इससे पहले, एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे, जबकि फडणवीस और अजित पवार डिप्टी सीएम के रूप में कार्य कर रहे थे।
शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम उपस्थित थे। कार्यक्रम में एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, हालांकि कुछ समय पहले इस मुद्दे पर नाराजगी की चर्चा भी थी।
महायुति गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में 288 सीटों में से 230 सीटों पर जीत हासिल की थी, जिसमें शिंदे गुट की शिवसेना ने 57 और अजित पवार गुट की एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की। MVA गठबंधन को 46 सीटों पर सफलता मिली।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।
Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts
.webp)
