1. Home
  2. राजनीति विशेष

Murshidabad Violence: लातों के भूत बातों से नहीं मानते... बंगाल में हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर फूटा CM योगी का गुस्सा

CM Yogi

CM Yogi On Bengal Violence : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज हरदोई जिले के अमर सेनानी राजा नरपति सिंह के स्मारक स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निरंतर विकास की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले के समय में रोजगार की भारी कमी थी, लेकिन अब स्थितियां काफी हद तक बदल चुकी हैं।

ममता बनर्जी पर तीखी टिप्पणी

मुख्यमंत्री योगी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में लगातार हिंसा हो रही है, लेकिन ममता सरकार चुप्पी साधे बैठी है। मुर्शिदाबाद में तीन हिंदू नागरिकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उन्हें घरों से खींचकर मारा गया। योगी ने कहा, "बंगाल में उपद्रवियों का आतंक है, लेकिन ममता जी की सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। जिसे बांग्लादेश पसंद हो, वहीं चला जाए। 

 हरदोई को मिल रहा औद्योगिक बढ़ावा

सीएम योगी ने जानकारी दी कि राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है। खास तौर पर हरदोई जिले में टेक्सटाइल पार्क और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले की सरकारों में अव्यवस्था के कारण रोजगार के अवसर सीमित थे, लेकिन अब लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रही है।

महाकुंभ में समरसता की झलक

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की चर्चा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं हुआ। उन्होंने इसे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की सच्ची तस्वीर बताया। सीएम ने कहा कि 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने कुंभ में स्नान किया और सनातन संस्कृति को करीब से जाना। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसने विदेशी शासकों के खिलाफ लंबे समय तक संघर्ष किया।