1. Home
  2. राजनीति विशेष

पिता को गंदी किडनी लगवा दी, मुझे जलील किया गया...लालू यादव की बेटी रोहिणी ने किया इमोशनल पोस्ट

rohini

 

बिहार चुनाव परिणामों के बाद RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में चल रहे विवाद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। इसी बीच उनकी बेटी रोहिणी आचार्य का नया X पोस्ट सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। कुछ दिन पहले ही रोहिणी ने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की बात कही थी। अब उनका ताज़ा पोस्ट और भी अधिक भावुक और गंभीर है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

मुझे मेरा मायका छुड़वाया गया… रोहिणी का दर्द भरा पोस्ट

रोहिणी ने अपने X पोस्ट में हाल ही में हुए घटनाक्रम का ज़िक्र करते हुए लिखा, कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया, गंदी गालियाँ दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया। मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया। सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी। कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ-बाप, बहनों को छोड़ आयी। मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया… मुझे अनाथ बना दिया गया। आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें। किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो।”

उन्होंने एक दूसरा पोस्ट करते हुए  लिखा, कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूँ और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी , करोड़ों रूपए लिए , टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी .. सभी बेटी - बहन , जो शादीशुदा हैं उनको मैं बोलूंगी कि जब आपके मायके में कोई बेटा - भाई हो , तो भूल कर भी अपने भगवान रूपी पिता को नहीं बचाएं , अपने भाई , उस घर के बेटे को ही बोले कि वो अपनी या अपने किसी हरियाणवी दोस्त की किडनी लगवा दे " .. सभी बहन - बेटियां अपना घर - परिवार देखें, अपने माता - पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे , अपना काम, अपना ससुराल देखें , सिर्फ अपने बारे में सोचें .. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपना परिवार, अपने तीनो बच्चों को नहीं देखा , किडनी देते वक्त न अपने पति, न अपने ससुराल से अनुमति ली .. अपने भगवान, अपने पिता को बचाने के लिए वो कर दिया जिसे आज गंदा बता दिया गया .. आप सब मेरे जैसी गलती , कभी , ना करे किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो

रोहिणी के इस पोस्ट से साफ है कि वे गहरे आहत हैं और पारिवारिक विवाद अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। यह बयान न सिर्फ परिवार की अंदरूनी खींचतान को दिखाता है बल्कि राजनीतिक रूप से भी बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।

परिवार में ऐसी नौबत क्यों आई?”

रोहिणी के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर तरह–तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबकी नज़र अब इस बात पर है कि आखिर लालू परिवार में ऐसा क्या हुआ कि वह इस कदर आहत हो गईं।

गौर करने वाली बात यह है कि अभी तक RJD कैंप, लालू प्रसाद यादव के परिवार किसी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

चुनावी झटके के बीच परिवार की कलह ने बढ़ाई मुश्किलें

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी के भीतर की निराशा और परिवार के अंदर खिंचाव अब बाहर दिखाई देने लगा है। पहले से ही चुनावी फिसलन से उबरने की कोशिश कर रही RJD के लिए यह परिवारिक विवाद नई चुनौती बन सकता है।