Operation Sindoor : पाकिस्तान में हुए एयस्ट्राइक पर अमित शाह की दो टूक, कहा- भारत ने उनको करारा जवाब दिया जो...

Amit Shah On Operation Sindoor : भारतीय सेना ने मंंगलवार की रात पहलगाम हमले का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तान के अंदर मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस सैन्य कार्रवाई का उद्देश्य हाल ही में हुए पहलगाम हमले का बदला लेना था। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन किसी भी दुस्साहस का सख्ती से जवाब दिया जाएगा।
गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई को "ऑपरेशन सिंदूर" नाम देते हुए कहा कि यह मिशन आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन उन लोगों के लिए कड़ा संदेश है, जो भारत की सीमाओं, सेना या आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने का दुस्साहस करते हैं।

सीमा राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक:
ऑपरेशन के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में नेपाल और पाकिस्तान की सीमा से जुड़े राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश की सेनाओं को इस सटीक जवाब के लिए बधाई दी।
'ऑपरेशन सिंदूर' न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई है, बल्कि यह भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक रुख का भी प्रतीक बन चुका है।
.webp)
