1. Home
  2. राजनीति विशेष

खेसारी लाल यादव के पागल वाले बयान पर पवन सिंह का पलटवार, कहा- उससे हो पाएगा? ​​​​​​​

Pawan

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी सिनेमा के दो दिग्गज सितारों और राजनीतिक चेहरों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। खेसारी लाल के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा था कि “बीजेपी के चार स्टार प्रचारकों को चार दिन में पागल बना दूंगा,” अब पवन सिंह ने पलटवार किया है।

वह उतना बोलकर खुश हो रहा है – पवन सिंह 

पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, उससे हो पाएगा? वह उतना ही बोलकर खुश हो रहा है, खुश हो लेने दीजिए।

उन्होंने आगे कहा कि खेसारी लाल यादव को अपने शब्दों पर संयम रखना चाहिए। जब उनसे पूछा गया कि खेसारी लाल ने कहा है कि अगर एनडीए फैक्ट्री लगाने की बात करेगी तो वह राजनीति छोड़ देंगे, तो पवन सिंह ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, दो-चार दिन की बात है, देख लीजिएगा क्या होता है।

नीचता पर उतरना हमसे नहीं होगा

मनोज तिवारी को प्रणाम करने को लेकर खेसारी लाल यादव की टिप्पणी पर भी पवन सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, उनके बयान का जवाब देने के लिए नीचता पर उतरना पड़ेगा, जो हम लोगों से होगा नहीं।

पवन सिंह ने आगे कहा कि वह मर्यादा में रहकर ही जवाब देंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं।

तलाक के सवाल पर पवन सिंह का संयमित जवाब

जब मीडिया ने पवन सिंह से उनके निजी जीवन और तलाक को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने संयम बनाए रखते हुए कहा, “भैया, जाने दीजिए, उतारने दीजिए। हम लोग मर्यादा में रहना जानते हैं।”

खेसारी लाल यादव के “बुलडोजर” वाले बयान पर पवन सिंह ने कहा कि यह मामला कानूनी है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा, लीगल या अनलीगल क्या मामला है, इसके बारे में हम कैसे कुछ कह सकते हैं।

“धर्म और विकास दोनों जरूरी” – पवन सिंह

राजनीति में धर्म और विकास के मुद्दे पर बोलते हुए पवन सिंह ने कहा, “हमको पूजा-पाठ भी करना है और विकास का भी काम करना है। दोनों हमारी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार हर मोर्चे पर काम कर रही है और जनता उसका साथ दे रही है।

खेसारी लाल का पुराना बयान बना विवाद का कारण

गौरतलब है कि हाल ही में खेसारी लाल यादव ने एक बयान में कहा था कि उन्होंने पवन सिंह के लिए लोकसभा चुनाव में जमकर प्रचार किया था। खेसारी ने कहा था, “पवन भैया ने मेरी बीवी को लेकर जो कहा, वो सबको पता है। मैंने उनके लिए जान लगाकर प्रचार किया, यहां तक कि मेरे पिताजी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया था। लेकिन उन्हीं पवन भैया ने छपरा में जाकर मेरे खिलाफ प्रचार किया।”

उन्होंने कहा कि यही फर्क है उनके और पवन सिंह के संस्कारों में।