PM Modi in Bikaner : प्रधानमंत्री की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- अब सिंदूर बारूद बन गया है, आज फिर दोहरा रहा...

PM Modi in Bikaner : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने एक महीने पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में राजस्थान की वीरभूमि से आतंकवाद और उसके संरक्षक पाकिस्तान को करारा संदेश दिया। बीकानेर की जनसभा में पीएम मोदी के तेवर बेहद तीखे थे। उन्होंने न सिर्फ हमले का बदला लेने की बात कही, बल्कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के ज़रिए भारत की नई रणनीति का ऐलान भी कर दिया।
22 मिनट में पाकिस्तान के 9 ठिकाने तबाह
पीएम मोदी ने बताया कि 22 मई को हुए हमले के ठीक जवाब में महज 22 मिनट में पाकिस्तान में आतंकियों के 9 बड़े अड्डों को तबाह कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को पूरी छूट दी थी और उन्होंने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।
आतंक के खिलाफ तीन कड़े सिद्धांत
प्रधानमंत्री ने आतंकवाद से निपटने के लिए तीन प्रमुख बिंदुओं को सामने रखा:
-
भारत पर हमला होगा तो जवाब कब, कैसे और कहां – यह हमारी सेना तय करेगी।
-
एटमी धमकी से भारत डरने वाला नहीं है।
-
आतंकी और उन्हें पनाह देने वाली सरकार में फर्क नहीं किया जाएगा।
"जब सिंदूर बारूद बनता है..."
पीएम मोदी ने कहा, “जब सिंदूर बारूद बन जाए तो दुश्मनों का क्या हाल होता है, ये दुनिया ने देख लिया है। पहलगाम में हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा गया था, लेकिन अब हर कतरे का हिसाब लिया जा रहा है। मोदी की नसों में अब लहू नहीं, गरम सिंदूर दौड़ रहा है।”
बालाकोट से बीकानेर तक संयोग
मोदी ने याद दिलाया कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भी उनकी पहली सभा राजस्थान में हुई थी और अब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी पहली सभा राजस्थान की सीमा पर हो रही है। उन्होंने कहा, "मैंने तब भी कहा था और आज फिर दोहरा रहा हूं – सौगंध है मुझे इस मिट्टी की, देश को झुकने नहीं दूंगा।"
पाकिस्तान को दी खुली चेतावनी
प्रधानमंत्री ने चेताया कि पाकिस्तान अब जान ले, भारत पहले जैसा नहीं रहा। अब हर आतंकी हमले का बदला लिया जाएगा और इसकी कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था दोनों को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा, "जो लोग अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के नीचे दबे हैं। यह प्रतिशोध नहीं, न्याय का रौद्र रूप है – यह है ऑपरेशन सिंदूर।"
.webp)
