प्रीति सूर्या बनी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बोली- महिलाओं और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति करेंगी जागरूक

वाराणसी। उपभोक्ता हितों की रक्षा और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लोक जनशक्ति पार्टी रामविवास की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रीति सूर्या उपाध्याय को उत्तर प्रदेश राज्य महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की स्वीकृति के बाद यह नियुक्ति की गई है। समिति ने प्रीती सूर्या से यह अपेक्षा जताई है कि वे भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित उपभोक्ता संरक्षण कार्यक्रमों को अपनी टीम सहित प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल और संरक्षक श्रीकृष्ण गौतम ने प्रीती सूर्या को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से उपभोक्ताओं में जागरूकता की अलख और तेज़ी से जलेगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना समय की मांग है, और प्रीती सूर्या जैसी सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्य में अहम भूमिका निभा सकती हैं।
प्रीति सूर्या ने भी अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी देना और उन्हें शोषण से बचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
.webp)
