1. Home
  2. राजनीति विशेष

राजनाथ सिंह का ट्रंप पर निशाना, बोले- सबके बॅास तो हम है, दुनिया की कोई भी ताकत...

Rajnath Singh

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक संदेश देते हुए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की तेज़ रफ्तार तरक्की पर गर्व जताया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए, खासकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर इशारा करते हुए कहा कि कुछ देशों को भारत का विकास रास नहीं आ रहा।

राजनाथ सिंह का दौरा रायसेन जिले के उमरिया गांव में हुआ, जहां उन्होंने औबेदुल्लागंज के दशहरा मैदान में रेल कोच निर्माण इकाई का भूमिपूजन किया। इस इकाई का नाम ‘ब्रह्मा’ रखा गया है जो सृजन और निर्माण के प्रतीक देवता ब्रह्मा से प्रेरित है।

"सबके बॉस तो हम हैं"

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कुछ लोग भारत के विकास से खुश नहीं हैं और उन्हें यह पसंद नहीं आ रहा कि भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। वे कोशिश कर रहे हैं कि भारत में बनी चीजें महंगी हो जाएं ताकि दुनिया उन्हें न खरीदे, लेकिन अब भारत को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, "सबके बॉस तो हम हैं।" यह बयान भारत की वैश्विक स्थिति में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की प्रगति इतनी तेज़ है कि अब कोई ताकत उसे विश्व शक्ति बनने से नहीं रोक सकती।

अपने भाषण में राजनाथ सिंह ने रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि आज भारत 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक के रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है जो आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रहा है। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब भारत किसी से डरने वाला नहीं है और अपने आत्मबल के दम पर वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति बना चुका है।