विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति वाले बयान पर रामगोपाल यादव ने दी सफाई, CM Yogi पर साधा निशाना, कहा- जिस मुख्यमंत्री की नाक के नीचे...

Ram Gopal Yadav On Vyomika singh Cast: विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव की जातिगत टिप्पणी अब तूल पकड़ चुकी है। इस बयान पर जहां राजनीतिक हलकों में घमासान मचा है, वहीं खुद रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर सफाई देते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है।
रामगोपाल यादव ने क्या कहा?
रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जहाँ धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फ़र्ज़ी मुकदमे लगाये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर एनकाउंटर किये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर गैंगस्टर लगा कर संपत्ति जब्त की जा रही हो, जाति धर्म और वर्ग देखकर महिलाओं पर अत्याचार किए जारहे हों, जाति धर्म और वर्ग देख कर कर्मचारियों और अधिकारियों की पोस्टिंग्स कीजातीं हो ऐसी विकृत मानसिकता ( corrupt mentality) के लोगों के वारे में कल मैंने एक कार्यक्रम में कहा था की कर्नल सोफिया का धर्म नाम से पहचान लिए इसलिए गाली दी गयीं, विदेश सचिव मिस्त्री को गाली दीं गयीं अगर इन गाली वाजों को ये पता चल जाता की व्योमिका सिंह जाटव हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं तो ये इन अफसरों को भी गालियाँ देने से बाज नहीं आते।
उन्होंने आगे कहा, मुझे आश्चर्य इस बात का है कि जिस मुख्य मंत्री की नाक के नीचे अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों पर अकल्पनीय अत्याचार हो रहे हों उन्होंने मेरा पूरा बयान बगैर सुने ही ट्वीट कर दिया । जिन मीडिया चैनलों ने इस्लामाबाद और रावलपिंडी पर कब्जा कर लिया था उनसे मुझे कोई शिकायत नहीं क्योंकि उन पर सत्ता पक्ष के अलावा किसी को विश्वास नहीं ।
उत्तर भारत के कुछ राज्यों में विशेषकर उत्तर प्रदेश में जहाँ धर्म, जाति और वर्ग देखकर लोगों पर फ़र्ज़ी मुकदमे लगाये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर एनकाउंटर किये जा रहे हों, जाति धर्म के आधार पर गैंगस्टर लगा कर संपत्ति जब्त की जा रही हो, जाति धर्म और वर्ग देखकर महिलाओं पर…
— Prof. Ram Gopal Yadav (@proframgopalya1) May 16, 2025
रामगोपाल ने कहा था, "इस युद्ध को एक मुसलमान, एक जाटव और एक यादव ने लड़ा। ये तीनों पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से आते हैं। ऐसे में भाजपा इसे अपनी जीत कैसे बता सकती है?"
योगी आदित्यनाथ का पलटवार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा कि सेना की वर्दी जाति के चश्मे से नहीं देखी जाती। उन्होंने व्योमिका सिंह को जाति के दायरे में बांधने को न केवल संकीर्ण मानसिकता बताया, बल्कि इसे देश की सेना और अस्मिता का अपमान भी कहा।
.webp)
