CO Anuj Chaudhary: संभल सीओ अनुज चौधरी के होली वाले बयान पर भड़के सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, कहा- मुख्यमंत्री का 'टुच्चा गुंडा'...

CO Anuj Chaudhary: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी (CO Anuj Chaudhary) के जुमे और होली को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां उनका समर्थन किया है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता उन पर हमलावर हो गए हैं। सपा सांसद वीरेंद्र सिंह (Virender Singh) ने तो अनुज चौधरी को 'मुख्यमंत्री द्वारा पाला हुआ टुच्चा गुंडा' तक कह डाला।
सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का हमला
समाजवादी पार्टी के चंदौली से सांसद वीरेंद्र सिंह ने संभल के CO अनुज चौधरी पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "यह मुख्यमंत्री द्वारा पाला हुआ टुच्चा गुंडा है, इसलिए इस तरह की बातें कर रहा है।" इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी पुलिस अधिकारी के बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि "अगर अधिकारी ही ऐसी नकारात्मक बातें करेंगे, तो समाज में सौहार्द कैसे बना रहेगा?"
संभल CO अनुज चौधरी की मुस्लिम समुदाय को सख्त हिदायत, कहा- जुमा साल में 52 बार, होली एक बार…
सपा के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि "व्यवस्था बदलने पर ऐसे लोगों को जेल जाना होगा।"
आप सांसद संजय सिंह का सीधा वार
आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, "यूपी के सीएम एक सीओ के बचाव में खड़े हो गए हैं और नफरत फैलाने का एजेंडा चला रहे हैं। लेकिन सत्ता बदलते ही ऐसे अधिकारी भी बदल जाते हैं।"
संभल CO के होली वाले बयान पर भड़के रामगोपाल यादव, कहा- अनुज चौधरी ने ही तो कराया था दंगा, अगर ...
सीएम योगी ने किया CO अनुज चौधरी का बचाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार (9 मार्च) को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "होली साल में एक बार आती है, जबकि जुमे की नमाज हर हफ्ते होती है। हमारा पुलिस अधिकारी पहले पहलवान रहा है, तो वह पहलवानी की भाषा में बोलेगा।"
योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "कुछ लोगों को यह बुरा लग सकता है, लेकिन सच तो यही है, और सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए।"
विवाद थमने के बजाय बढ़ा
संभल के CO अनुज चौधरी के बयान पर हो रहा राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर जहां मुख्यमंत्री ने उनका समर्थन किया, वहीं विपक्ष ने इसे बीजेपी सरकार की नफरत फैलाने की रणनीति बताया। देखना यह होगा कि यह मुद्दा आगे और कितना गरमाता है।
.webp)
