नीतीश कुमार के CM बनने पर पहली बार आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, बोले- उम्मीद करते हैं…’

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार को नई सरकार का गठन हो गया। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर विपक्ष के नेता और आरजेडी सांसद तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
तेजस्वी यादव ने दी नई सरकार को शुभकामनाएं
तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, आदरणीय नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और वादों को पूरा कर बिहार में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
नतीजों से पहले तेजस्वी का ‘शपथ’ बयान चर्चा में
चुनावी नतीजों से पहले तेजस्वी यादव का आत्मविश्वास चरम पर था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि महागठबंधन सरकार बना रहा है और वह 18 नवंबर को शपथ लेंगे। लेकिन 14 नवंबर को आए नतीजों ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया।
-
आरजेडी – 25 सीटें
-
कांग्रेस – 6 सीटें
महागठबंधन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाया और एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया।
पशुपति पारस ने भी दी बधाई
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने भी नई सरकार को शुभकामनाएं दीं। पारस ने अपने संदेश में लिखा, आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई। आप निश्चित ही बिहार के विकास को नई दिशा देंगे।”
एनडीए की बनी मजबूत सरकार
243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और नीतीश कुमार ने एक बार फिर सत्ता की कमान संभाल ली।
.webp)
