सपा का बड़ा एक्शन, इन तीन विधायकों की पार्टी से छुट्टी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने संगठनात्मक अनुशासन का सख्ती से पालन करते हुए तीन विधायकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सपा ने जिन विधायकों को निष्कासित किया है, उनके नाम हैं राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय।
इस फैसले की जानकारी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सार्वजनिक की। पोस्ट में पार्टी ने कहा कि इन तीनों विधायकों को इसलिए निकाला गया क्योंकि वे "सांप्रदायिक, समाज को बांटने वाली और नकारात्मक विचारधारा" का समर्थन कर रहे थे। इसके साथ ही उन पर किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा वर्ग और 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया गया है।
समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है:
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 23, 2025
1. मा.…
क्यों लिया गया यह फैसला?
सपा नेतृत्व के मुताबिक, इन विधायकों के व्यवहार और सार्वजनिक बयान पार्टी की मूल विचारधारा और नीति के विरुद्ध थे। उन्होंने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों और गतिविधियों का समर्थन किया, जो पार्टी नेतृत्व के लिए अस्वीकार्य था।
निष्कासित विधायकों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस फैसले को पार्टी में अनुशासन स्थापित करने और संगठन की साफ छवि बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
.webp)
