1. Home
  2. खेल

T20 टीम में बड़ा बदलाव: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को मिला पहली बार मौका​​​​​​​

///

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई में मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर की अध्यक्षता में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम की घोषणा की। चयन समिति ने श्रेयस अय्यर को टीम की कप्तानी सौंपी है, जबकि टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर कर दिया है। वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली हैं।


चयनकर्ताओं ने सिर्फ उनसे कप्तानी वापस नहीं ली बल्कि उन्हें पूरी तरह से टीम से बाहर कर दिया हैं। बता दें कि टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सूर्या कुमार यादव ने कुल नौ मैचों में 242 रन बनाए थे, जिसमे अमेरिका के खिलाफ नाबाद 84 रन की उनकी सबसे बड़ी पारी रहीं

इस बार टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन और संजू सैमसन दोनों को मौका मिला, वहीं ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल टीम में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल रहें, तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, और हर्षिता राणा को जिम्मेदारी सौंपी हैं।

भारतीय सीनियर पुरुष टीम में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली हैं। चयन समिति के फैसले को लेकर सबसे चर्चा का विषय रहा है आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा शानदार प्रतिभा दिखाने वाले वैभव ने सबसे अधिक रन बनाने युवा बल्लेबाज रहे, जिससे भारतीय टीम में जगह मिली।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।