1. Home
  2. खेल

Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदार

Champions Trophy 2025 : भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदार

Champions Trophy 2025 : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयनकर्ताओं ने शनिवार को बैठक के बाद भारतीय टीम की घोषणा कर दी। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) के लिए टीम का चयन किया गया। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित होगी।

Champions Trophy 2025 : दुबई में खेलेगा भारत

चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों के साथ-साथ दुबई में भी आयोजित होंगे। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी, क्योंकि वह सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। यदि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है, तो यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, अगर भारत फाइनल में जगह नहीं बना पाता है, तो खिताबी मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।

आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी

इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पहले ही अपनी टीमों का ऐलान कर चुकी हैं। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी आठ साल बाद वापसी कर रही है। आखिरी बार 2017 में इस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था, जिसमें पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराया था।

भारतीय टीम की घोषणा

चैंपियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

  • कप्तान: रोहित शर्मा
  • उपकप्तान: शुभमन गिल
  • विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

नोट: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है।