1. Home
  2. खेल

IND vs ENG: गिल-अय्यर और फिर अक्षर पटेल के बल्ले ने मचाई तबाही, भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया


IND vs ENG: भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज़ में बढ़त बना ली है। इस मैच में शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने 87 रन की शानदार पारी खेली, जो टीम इंडिया की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और अक्षर पटेल (Akshar Patel) ने भी अर्धशतक लगाए और भारतीय टीम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही, खासकर हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा, जिन्होंने तीन-तीन विकेट चटकाए। भारत ने यह मैच 68 गेंदों से पहले जीत लिया।

इंग्लैंड का शानदार शुरुआत, लेकिन अंत में पूरी टीम ढेर

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। शुरुआत शानदार रही, खासकर फिल साल्ट और बेन डकेट की जोड़ी ने पहले 8 ओवर में 71 रन बना दिए। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड कोई बड़ी साझेदारी नहीं बना सका। जोस बटलर और जैकब बैथेल ने अर्धशतक जरूर लगाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों में से कोई भी बड़ा स्कोर करने में सफल नहीं हुआ। अंत में इंग्लैंड की पूरी टीम 248 रन पर सिमट गई।

भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल किया

भारत को जीत के लिए 249 रन का लक्ष्य मिला। शुरुआत में टीम इंडिया को झटका लगा जब रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल जल्दी आउट हो गए। 19 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने शानदार साझेदारी निभाई। अय्यर ने केवल 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और 59 रन की पारी खेली। हालांकि वह आउट हो गए, लेकिन गिल ने उनका साथ देते हुए अक्षर पटेल के साथ 107 रनों की अहम साझेदारी की।

गिल ने 87 रन की पारी खेली, जो टीम इंडिया की जीत को लगभग सुनिश्चित कर दी। अक्षर पटेल ने भी 52 रन बनाकर गिल का अच्छा साथ दिया। इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर और जैकब बैथेल ने एक-एक विकेट लिया।