IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत को दिया 242 रनों का टारगेट, कुलदीप यादव ने झटके 3 विकेट

Champions Trophy India vs Pakistan : पाकिस्तान की टीम 50 ओवर का खेल पूरा नहीं कर सकी और 241 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसमें 17 रन अतिरिक्त रहे। पाकिस्तान की ओर से सऊद शकील ने सबसे अधिक 62 रन (76 गेंद) बनाए, जबकि मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली। कप्तान बाबर आजम 26 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में खुशदिल शाह ने 39 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 36 रन जोड़े। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए।
पाकिस्तान की पारी का स्कोरबोर्ड
49वें ओवर में दो छक्के और एक विकेट गिरा
49वें ओवर में पाकिस्तान ने दो छक्के लगाए लेकिन एक विकेट भी गंवा दिया। हारिस रऊफ रन आउट होकर आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 241 रन था। वहीं, खुशदिल शाह 35 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाकर नाबाद रहे।
45 ओवर के बाद पाकिस्तान 212/7
45 ओवर पूरे होने तक पाकिस्तान ने 212 रन पर सात विकेट खो दिए थे। खुशदिल शाह एक छक्के की मदद से 24 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर थे, जबकि नसीम शाह 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों मिलकर स्कोर को 250 के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
कुलदीप यादव की धारदार गेंदबाजी, हैट्रिक से चूके
43वें ओवर में कुलदीप ने 3 विकेट झटके
कुलदीप यादव ने 9 ओवर के स्पेल में 40 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले इन-फॉर्म सलमान आगा का विकेट चटकाया, जो महज 19 रन बनाकर आउट हो गए। साथ ही उन्होंने शाहीन अफरीदी को गोल्डन डक का शिकार बनाया और कुलदीप ने तीसरा विकेट नसीम शाह का लिया, जिन्होंने 14 रन बनाए. उनके अलावा भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। वहीं हर्षित राणा, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट लिया.
.webp)
