1. Home
  2. खेल

अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट : मो. हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर और पांचूराम महाविद्यालय आरा ने दर्ज की शानदार जीत

अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट : मो. हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर और पांचूराम महाविद्यालय आरा ने दर्ज की शानदार जीत

जौनपुर। एकलव्य स्टेडियम में जारी अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता 2024-25 के चौथे दिन दो मुकाबले खेले गए। सातवें मैच में मो. हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर ने पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर को मात दी, जबकि आठवें मुकाबले में पांचूराम महाविद्यालय, आरा, जौनपुर ने हिन्दू पी.जी. कॉलेज, जमानियां, गाजीपुर पर बड़ी जीत दर्ज की।

मो. हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर की 60 रन से प्रभावी जीत

पहले मैच में मो. हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। सत्यम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 71 रन बनाए, जबकि संदीप ने 24 गेंदों में 3 चौकों के साथ 20 रनों का योगदान दिया। पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर की गेंदबाजी में कृष्णा यादव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके और अंशु ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।

अन्तर महाविद्यालयीय क्रिकेट टूर्नामेंट : मो. हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर और पांचूराम महाविद्यालय आरा ने दर्ज की शानदार जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर की टीम 17 ओवर में 81 रन पर सिमट गई। कृष्णा यादव ने 17 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 19 रन बनाए, जबकि अंशु ने 20 गेंदों में 2 चौकों की सहायता से 19 रन जोड़े। मो. हसन पी.जी. कॉलेज, जौनपुर के गेंदबाजों में शशांक महरोत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट चटकाए, वहीं शशांक शेखर ने 3 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके। इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते जौनपुर की टीम ने 60 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

पांचूराम महाविद्यालय, आरा की 99 रनों से धमाकेदार जीत

दूसरे मुकाबले में पांचूराम महाविद्यालय, आरा, जौनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मन्नू राजा ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 82 रन बनाए, जबकि प्रिंस मौर्य ने 29 गेंदों में 6 चौकों के साथ 42 रन जोड़े। हिन्दू पी.जी. कॉलेज, जमानियां, गाजीपुर की गेंदबाजी में दुर्गेश ने 3 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया, वहीं रोहित ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमानियां, गाजीपुर की टीम 14.2 ओवर में महज 87 रन पर ढेर हो गई। अभिनव ने 14 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 13 रन बनाए। पांचूराम महाविद्यालय, आरा, जौनपुर के गेंदबाजों में प्रिंस मौर्य ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि मो. अरशी ने 3 ओवर में 11 रन देकर 1 विकेट लिया। इस तरह पांचूराम महाविद्यालय, आरा, जौनपुर ने 99 रनों की एकतरफा जीत दर्ज की।

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

इस रोमांचक प्रतियोगिता में प्रो. संजय कुमार, प्रो. चंद्रभान सिंह, डॉ. मनोज, रजनीश सिंह (खेल सहायक), डॉ. राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, विजय प्रकाश, अल्का सिंह, भानु प्रताप शर्मा और किरमानी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंपायरिंग की जिम्मेदारी राजेश पटेल, प्रदीप पटेल और प्रवीण श्रीवास्तव ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में सौरभ चौधरी ने कार्य किया।