1. Home
  2. खेल

Jaunpur : जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, 400 मीटर दौड़ में सचिन यादव और लंबी कूद में राहुल गौतम रहे अव्वल

..

जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम सिद्दीकपुर (Indira Gandhi Sports Stadium Siddhiqpur) में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। यह प्रतियोगिता Mera Yuva Bharat जौनपुर के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें जनपद के विभिन्न विकास खंडों के विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

...

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि Sunil Yadav Mamman ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, संघर्ष और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से निरंतर अभ्यास के माध्यम से आगे बढ़ने की अपील की।

इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

प्रतियोगिता के दौरान बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस और रस्साकशी जबकि बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़, लंबी कूद और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

..

प्रतियोगिता के विजेता

  • बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़: कोमल कुमारी प्रथम, आंचल कुमारी द्वितीय और अंशु यादव तृतीय स्थान पर रहीं।

  • स्लो साइकिल रेस: अंशिका यादव प्रथम, अंशिका यादव द्वितीय और अंजनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

  • रस्साकशी: बीआरपी कॉलेज जौनपुर की टीम प्रथम, जबकि सुरैला उमरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

  • 400 मीटर दौड़ (बालक वर्ग): सचिन यादव प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय और राहुल गौतम तृतीय स्थान पर रहे।

  • लंबी कूद: राहुल गौतम प्रथम, सचिन यादव द्वितीय और करन राजभर तृतीय स्थान पर रहे।

  • वॉलीबॉल: मुफ्तीगंज की टीम प्रथम और सिरकोनी की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी Ramgopal Singh Chauhan ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।

कार्यक्रम के दौरान विशाल सिंह, शुभम शर्मा, संचित तिवारी, दिलीप कुमार, अमरजीत यादव, कन्हैया यादव और कृष्ण यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकाश कुमार गर्ग ने किया।