1. Home
  2. खेल

R Ashwin IPL Retirement : आर अश्विन ने IPL से लिया संन्यास, कहा- आज मेरा आईपीएल करियर भी खत्म हो रहा है...

R Ashwin IPL Retirement

R Ashwin IPL Retirement : भारतीय ऑफ़ स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने अब आईपीएल से भी संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में अश्विन ने लिखा, "आज मेरा आईपीएल करियर भी खत्म हो रहा है।" 16 सालों के आईपीएल करियर में उन्होंने कुल 221 मैच खेले और पांच अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेला। बता दें कि अश्विन ने दिसंबर 2024 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

आर अश्विन ने अपना आईपीएल करियर 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शुरू किया। इसके बाद उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपना हुनर दिखाया। आखिरी सीजन (IPL 2025) में वह फिर से चेन्नई सुपर किंग्स में लौटे और अब वहीं से क्रिकेट से विदा ले रहे हैं।

अश्विन के पोस्ट से झलकती भावनाएँ

अश्विन ने लिखा, "खास दिन और एक नई शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज खत्म हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल के एक एक्सप्लोरर के रूप में मेरा नया सफर शुरू हो रहा है।" उन्होंने अपनी सभी फ्रेंचाइजी का धन्यवाद किया और BCCI व आईपीएल के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

आईपीएल में अश्विन का रिकॉर्ड

  • CSK (2009-15, 2025): 106 मैच, 97 विकेट

  • RPS (2016): 14 मैच, 10 विकेट

  • PBKS (2018-19): 28 मैच, 25 विकेट

  • DC (2020-22): 28 मैच, 20 विकेट

  • RR (2022-24): 45 मैच, 35 विकेट

कुल मिलाकर, 221 आईपीएल मैचों में अश्विन ने 187 विकेट लिए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैच खेले, जिनमें क्रमश: 537, 156 और 72 विकेट शामिल हैं।

आर अश्विन का करियर शानदार रहा और वह भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने ऑफ़ स्पिन में अपनी छाप हमेशा छोड़ी।